सदर नगर पंचायत के वार्ड-1 भौंतर में मंगलवार रात रामलीला के सातवें दिन लंका दहन का भावपूर्ण मंचन किया गया। हनुमान के लंका में आग लगाते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। जामवंत के कहने पर हनुमान लंका पहुंचे। उन्होंने अशोक वाटिका में सीता से भेंट कर श्रीराम का संदेश दिया। रावण के आदेश पर हनुमान की पूंछ में आग लगाई गई। हनुमान ने पूरी लंका को जला दिया। इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवप्रताप सिंह, राम-लखन, पप्पू सिंह, शिंटू सिंह और मनोज कुमार त्रिपाठी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद