रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Lalitpur News:सहालग की शहनाई से गुलजार हुए बाजार, मगर अतिक्रमण और जाम में फंसी रौनक – Markets Come Alive With The Festive Sounds Of Wedding-season Music, Yet The Vibrancy Is Stifled By Encroachment And Traffic Congestion
ललितपुर

Lalitpur News:सहालग की शहनाई से गुलजार हुए बाजार, मगर अतिक्रमण और जाम में फंसी रौनक – Markets Come Alive With The Festive Sounds Of Wedding-season Music, Yet The Vibrancy Is Stifled By Encroachment And Traffic Congestion

November 24, 2026


ललितपुर। दीपावली के त्योहारी सीजन में अच्छे कारोबार के बाद अब सहालग की रौनक ने शहर के बाजारों को फिर से गुलजार कर दिया है। देवोत्थान एकादशी के साथ शादी-विवाह के आयोजन शुरू होने से व्यापारियों को कारोबार में दोहरे सहारे की बड़ी उम्मीद है। सुबह से देर शाम तक खरीदारी के लिए उमड़ रही ग्राहकों की भीड़ से बाजार खिले हुए हैं, लेकिन दूसरी ओर पार्किंग के अभाव, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से उपजी जाम की समस्या ग्राहकों और दुकानदारों दोनों की परेशानी बढ़ा रही है।

इस बार बड़ी संख्या में वैवाहिक आयोजन होने से कपड़ा, बर्तन, जूते और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर खासी चहल-पहल है। खासतौर पर कपड़ा बाजार में शादी के परिधानों, साड़ियों और लहंगों की खरीदारी के लिए परिवारों की भीड़ पहुंच रही है। व्यापारियों का मानना है कि इस बार सहालग में कारोबार को अच्छी गति मिलेगी।

पार्किंग न होने से सड़कों पर जाम के हालात

बाजारों में बढ़ती भीड़ के बीच यातायात और पार्किंग की समस्या गंभीर हो गई है। खरीदारी करने आ रहे परिवार अपने वाहनों से मुख्य बाजार पहुंच रहे हैं, लेकिन पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था न होने के कारण वाहन सड़कों के किनारे खड़े किए जा रहे हैं। मुख्य बाजार में सड़क के काफी हिस्से तक अतिक्रमण होने और डिवाइडर के दोनों ओर हाथठेले खड़े रहने से आवागमन के लिए बेहद कम जगह बचती है। ऐसे में अवैध पार्किंग जाम की समस्या को और बढ़ा रही है, जिससे ग्राहकों के साथ राहगीरों और दुकानदारों को रोजाना जूझना पड़ रहा है।

दिसंबर में 12 तारीख तक विवाह के मुहूर्त

वर्ष 2026 के शेष दिनों में विवाह के लिए नवंबर में 24, 25 और 26 तारीख को शुभ मुहूर्त बताए गए हैं। इसके बाद दिसंबर में 12 तारीख आखिरी शुभ मुहूर्त रहेगा। 16 दिसंबर को सूर्य के धनु राशि में प्रवेश के साथ खरमास शुरू हो जाएगा। खरमास में विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं।

—————–

बाजार में साड़ियाें के दाम

फैब्रिक डिजायन – 250 से 1500 रुपये

सिंथेटिक और प्रिंट साड़ी – 800 से 1500 रुपये

शिफॉन साड़ी – 800 से 5000 रुपये

प्रिंटिड साड़ी – 2500 से 15000 रुपये

बनारसी – 3000 से 25000 रुपये

—————–

फोटो 6

चढ़ावे में एक लहंगे के साथ छह साड़ियां रखने का चलन बढ़ गया है। इसके अलावा इंडो वेस्टर्न ड्रेस, सूट और शेरवानी की बिक्री में इजाफा हो रहा है। बाजार में चहल पहल बढ़ने लगी है। सहालग सीजन अच्छा जाने की उम्मीद है। – गुलशन सर्राफ, दुकानदार

————

फोटो 7

इन दिनों बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। उम्मीद है कि पूरे सहालग सीजन तक बाजार की यह रौनक बरकरार रहेगी। इस बार नए रंगों और डिजायनों की मांग के साथ कपड़ों की नई तरह की वैरायटियां उपलब्ध हैं। – शालिनी जैन, दुकानदार

——

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X