रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Lakhimpur Kheri News:देसी शराब के टेट्रा पैक में पानी मिलाकर बेचने का आरोप, हंगामा – Accused Of Selling Country Liquor Tetra Packs Mixed With Water, Uproar
लखीमपुर-खीरी

Lakhimpur Kheri News:देसी शराब के टेट्रा पैक में पानी मिलाकर बेचने का आरोप, हंगामा – Accused Of Selling Country Liquor Tetra Packs Mixed With Water, Uproar

November 24, 2026


Accused of selling country liquor tetra packs mixed with water, uproar

जटपुरा देशी शराब की दुकान पर मौजूद पुलिस। संवाद।

बांकेगंज। जटपुरा गांव स्थित देशी शराब की दुकान पर सोमवार दोपहर टेट्रा पैक में पानी मिलाकर बेचने का आरोप लगाते हुए ग्राहकों ने हंगामा किया। आरोप है कि विक्रेता सिरिंज से टेट्रा पैक में पानी मिलाकर ग्राहकों को शराब बेच रहा था।

सूचना पर पहुंची डायल 112 और स्थानीय पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। सोहनरा भूड़, पहाड़नगर और बूधरपुर आदि गांवों के राम औतार, राहुल, महेंद्र और गेंदन लाल समेत अन्य ग्राहक दुकान पर शराब खरीदने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने कथित तौर पर विक्रेता को सिरिंज से टेट्रा पैक में पानी मिलाते देखा। इस पर ग्राहकों ने विरोध जताते हुए डायल 112 को सूचना दी।

ग्राहकों और ग्रामीणों ने आबकारी विभाग के अधिकारियों से मामले की जांच कर दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है। गोला के आबकारी निरीक्षक अवनीश रावत ने बताया कि जटपुरा स्थित देशी शराब की दुकान की जांच की गई है।

जिला आबकारी अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि आबकारी निरीक्षक से पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है। निरीक्षक ने मौके पर जांच की है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X