Ludhiana News:पंजाबी साहित्य अकादमी का पुस्तक मेला शुरू – Punjabi Sahitya Akademi Book Fair Begins
लुधियाना। पंजाबी साहित्य अकादमी का तीसरा चार दिवसीय पुस्तक मेला एवं साहित्य उत्सव शनिवार को पंजाबी भवन में शुरू हुआ। यह आयोजन 24 नवंबर तक चलेगा और पद्मश्री रतन सिंह जग्गी को समर्पित है।
अकादमी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. पाल कौर ने बताया कि 22 और 23 नवंबर को विभिन्न विषयों पर चर्चा और कवि दरबार होंगे। उत्सव के अंतिम दिन 24 नवंबर को रतन सिंह जग्गी की स्मृति में एसएस जोहल को पंजाब रत्न सम्मान मिलेगा। मेले में साहित्य अकादमी दिल्ली और नेशनल बुक ट्रस्ट दिल्ली सहित करीब दो दर्जन पुस्तक विक्रेताओं ने स्टॉल लगाए हैं।
