Fatehpur News:डेढ़ माह पहले हुई लूट में रायबरेली का एक आरोपी गिरफ्तार – Fatehpur News

फोटो-41-फतेहपुर: हुसैनगंज थाने में खड़ा आरोपी। स्रोत: पुलिस
November 29, 2026

फोटो-41-फतेहपुर: हुसैनगंज थाने में खड़ा आरोपी। स्रोत: पुलिस
हुसैनगंज। थाना क्षेत्र के असनी इलाके में करीब डेढ़ माह पूर्व हुई लूट में पुलिस ने रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास लूट का एंड्राइड मोबाइल फोन और 500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। घटना में शामिल तीन अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
असनी चौकी क्षेत्र के मतुआ का पुरवा निवासी धीरेंद्र कुमार चचेरे भाई को 13 अक्तूबर की शाम जगुल का पुरवा गांव छोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मदारी का पुरवा और जगुल का पुरवा के बीच बाइक सवार तीन-चार बदमाशों ने धीरेंद्र से असनी जाने का रास्ता पूछने के बहाने रोका।
इसके बाद पीटकर मोबाइल फोन, पर्स में रखे करीब चार से पांच हजार रुपये व बाइक लूटकर भाग निकले थे। पुलिस ने 29 नवंबर 2026 को हुसैनगंज पुलिस ने मिर्जापुर तालुके जमरावा तिराहा, डलमऊ-हुसैनगंज मार्ग से अभय प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी रायबरेली जिला डलमऊ थाने के नरहरपुर निवासी है।
पुलिस पूछताछ में आराेपी ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले वह अपने साथी प्रभाकर यादव उर्फ राज और अभिषेक श्रीवास्तव के साथ रायबरेली के लालगंज से मोटरसाइकिल से हुसैनगंज आया था, तभी लूट की वारदात को अंजाम दिया था। प्रभारी निरीक्षक दीपनारायण ने बताया कि बाकी आरोपियों के पास ही लूट की बाइक है। एक आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है।
November 29, 2026
हथगाम। आकांक्षी ब्लॉक हथगाम में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी पूनम निगम ने जिला विकास अधिकारी साधना दीक्षित के साथ नीति आयोग के 50 मानकों की मासिक समीक्षा की। इस दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, आधारभूत संरचना, ग्रामीण विकास, आंगनबाड़ी, सामाजिक विकास और कौशल विकास सहित विभिन्न विभागों की प्रगति पर जानकारी ली गई। स्वास्थ्य विभाग […]
November 29, 2026
हसवा। गांवों में रोजगार की गारंटी देने वाली वीबी-जी रामजी योजना जिले में दम तोड़ती नजर आ रही है। चार लाख से अधिक मजदूरों वाले जिले में काम करने वालों की संख्या दहाई के आंकड़े तक सिमट गई है। 13 विकासखंडों में कहीं कार्यस्थलों पर मजदूरों की उपस्थिति शून्य है तो कहीं महज एक से […]
November 29, 2026
फतेहपुर। कलक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 50 लाख से अधिक लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने निर्माण कार्यों में देरी और धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्थाओं को गुणवत्ता के साथ परियोजनाएं जल्द पूरी कराने के निर्देश दिए। बैठक […]
