रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
प्रतापगढ़

Pratapgarh News:वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक किमी तक घिसटती चली गई बाइक – A Motorcycle Was Dragged For A Kilometer After Being Struck By The Vande Bharat Express

November 29, 2026


कुंडा में रविवार शाम चार बजे बंद रेलवे फाटक को पार हो रहे युवक की बाइक प्रयागराज से लखनऊ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। बाइक ट्रेन में फंसकर करीब एक किमी तक घिसटती चली गई। इस दौरान ट्रेन करीब 10 मिनट तक रुकी रही। वहीं, युवक बाइक छोड़कर फरार हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रविवार शाम फाटक बंद था। इसी दौरान दो युवक बाइक लेकर बंद फाटक पार करने लगे। इसी बीच वंदे भारत एक्सप्रेस आ गई। बाइक ट्रेन में फंस गई। एक किमी दूर ट्रेन को रोककर फंसी बाइक को बाहर निकाला गया।

स्टेशन मास्टर जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि घटना के चलते ट्रेन करीब 10 मिनट तक खड़ी रही। जांच में सब कुछ सामान्य मिलने के बाद शाम करीब 4:10 बजे ट्रेन को लखनऊ के लिए रवाना किया गया। ऊंचाहार आरपीएफ इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लिया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X