रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फ़र्रुख़ाबाद

Farrukhabad News:पांचाल घाट पर 31.56 लाख से बनने लगा पांटून पुल, जाम से मिलेगी राहत – Construction Of A Pontoon Bridge, Costing 31.56 Lakh, Has Begun At Panchal Ghat

November 29, 2026


फर्रुखाबाद। पांचाल घाट पर श्रद्धालुओं और गंगा स्नानार्थियों की सहूलियत के लिए पीडब्ल्यूडी ने पुरानी घटिया से मेला क्षेत्र की ओर जाने वाले पांटून पुल का निर्माण शुरू करा दिया है। 31.56 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस अस्थायी पुल से गंगा के पक्के पुल पर यातायात का दबाव कम होगा। साथ ही जाम में फंसने वाले छोटे वाहनों को भी वैकल्पिक रास्ता मिल सकेगा।

माघ मेला श्री रामनगरिया में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान और कल्पवास के लिए पहुंचते हैं। पांटून पुल से पैदल यात्रियों के साथ साइकिल, दोपहिया और तीनपहिया वाहन भी निकल सकेंगे। रात के समय चारपहिया वाहनों के आवागमन की भी व्यवस्था रहेगी। इससे मुख्य पुल पर वाहनों की भीड़ कम करने में मदद मिलेगी। जनवरी से प्रस्तावित माघ मेला और अभी सहालग के चलते भी वाहनों के आवागमन में बढ़ोतरी हुई है।

इधर, गंगा पर बना पक्का पुल जर्जर हालत में है। इसके ज्वाइंट पर दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए विभागीय कर्मचारियों ने पत्थर और प्लास्टिक के बैरिकेड रखे हैं। गंगा का जलस्तर कम होने से बीच में टापू उभर आया है। इससे निर्माण कार्य की रफ्तार प्रभावित हो रही है। कार्यदायी संस्था के कर्मचारी जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से गंगा में पांटून खींचकर निर्माण कार्य आगे बढ़ा रहे हैं।

वर्जन

पुरानी घटिया पर अस्थायी पुल बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बरसात से पहले मई-जून में इसे खुलवा दिया जाएगा। -मुरलीधर, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X