Mahendragarh-narnaul News:होटल पर खाना खाने गया व्यक्ति लापता, बाइक भी गायब – Man Who Went To A Hotel To Eat Goes Missing; His Bike Is Also Gone.man Who Went To A Hotel To Eat Goes Missing; His Bike Is Also Gone
November 22, 2026
महेंद्रगढ़। होटल पर खाना खाने गया आकोदा गांव निवासी नवीन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। वह 19 नवंबर की रात खेत में खाद डालने के बाद आकोदा बस स्टैंड स्थित एक होटल पर खाना खाने के लिए गया था लेकिन वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश रिश्तेदारियों और आसपास के क्षेत्रों में की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। व्यक्ति के साथ उसकी मोटरसाइकिल भी गायब है। छोटे भाई विक्रमजीत ने पुलिस को शिकायत दी है। संवाद
कनीना। भोजावास 33 केवी बिजली स्टेशन पर 28 नवंबर को निवारक रखरखाव कार्य के चलते सुबह 9 से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान स्टेशन से संचालित सभी 11 केवी फीडर प्रभावित रहेंगे। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसडीओ उमेश कुमार वर्मा ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली […]
नांगल चौधरी। गांव दोस्तपुर के विक्रम सिंह ने बेटे कमल की शादी में दहेज के नाम पर केवल चार जरूरी सामान और पांच छोटे बर्तन स्वीकार किए। नकदी, बाइक और कार की कोई मांग नहीं की। विक्रम सिंह ने कहा कि उन्हें बहू चाहिए थी, दहेज नहीं। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए […]