महोबा। अलग-अलग स्थानों पर आरोपियों ने दंपती समेत तीन को पीटकर घायल कर दिया। थाना खरेला के तिसौनी गांव निवासी राजेश्वरी राजपूत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की शाम वह पति धर्मेंद्र के साथ खेत की जोताई करा रही थी। ट्रैक्टर चलने के दौरान चार लोगों ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर बेरहमी से पीटा। पति के वीडियो बनाने पर उनके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने वीरेंद्र राजपूत, वंदना, राममूर्ति व प्रवेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अन्य घटना में शहर के नारूपुरा निवासी अनिल कुशवाहा ने मयंक पर मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच कराई जा रही है।