Mau News:गैंगस्टर, पॉक्सो सहित 367 वादों का किया गया समाधान – 367 Cases, Including Those Under The Gangsters Act And Pocso, Have Been Resolved
मऊ। अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इसमें अभियोजन कार्यों की प्रगति, वादों के निस्तारण और जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की गई। इस दौरान संयुक्त निदेशक अभियोजन लाल साहब सिंह ने अभियोजन कार्यों की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि गैंगस्टर, पॉक्सो सहित 367 वादों का निस्तारण किया गया है। अधीनस्थ न्यायालयों में भारतीय दंड विधान के तहत 125 और अन्य अधिनियमों के तहत 206 वादों का निस्तारण किया गया। सत्र न्यायालय में डीजीसी संवर्ग के भादवि के 17, अन्य अधिनियमों के 07, एससी/एसटी एक्ट के 03, गैंगस्टर एक्ट के 04 और पॉक्सो एक्ट के 05 वादों का निस्तारण किया गया। इस तरह कुल 367 वादों का निस्तारण किया गया है।
