शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मऊ

Mau News:फरियादी से अभद्रता के मामले में चौकी प्रभारी सहित दो दरोगा लाइन हाजिर – Two Police Officers, Including An Outpost In-charge, Have Been Removed From Active Field Duty Following An Incident Of Misbehavior With A Complainant

November 20, 2026


कुर्थीजाफरपुर। फरियादी से फोन पर अभद्रता करने के मामले में एसपी सर्वेश कुमार मिश्र ने कुर्थीजाफरपुर चौकी प्रभारी शिवप्रकाश पाठक और हीरालाल को लाइन हाजिर कर दिया है। इस मामले में धवरियासाथ गांव निवासी अशोक राजभर ने बीते 17 नवंबर को एसपी से मिलकर प्रार्थनापत्र सौंपा था।

साथ ही फरियादी और चौकी प्रभारी की फोन पर बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। एसपी को सौंपे प्रार्थनापत्र में अशोक राजभर ने बताया था कि गांव निवासी एक व्यक्ति ने विदेश में अच्छी नौकरी लगवाने के नाम पर 14 नवंबर 2021 में उनसे खाते में 1.20 लाख रुपये और 30 हजार रुपये नकद लिया था। कई महीने बीत जाने के बाद भी उसने वीजा नहीं दिया।

उसने उनके साथ कई लोगों से पैसे लिया था और उन पैसों से जमीन खरीदकर कुछ दिन बाद खुद ही विदेश चला गया। उस व्यक्ति के घर जाकर रुपये मांगने पर उसकी पत्नी गाली देते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने और रुपये न देने की धमकी देने लगी।

सीओ सिटी नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि फरियादी से फोन पर अभद्रता का ऑडियो वायरल होने और शिकायत मिलने पर चौकी प्रभारी सहित दो उपनिरीक्षकों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस सप्ताह में नए चौकी प्रभारी की तैनाती की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X