रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mirzapur News:पंज प्यारों की अगुवाई में सजी गुरु ग्रंथ साहिब की झांकी – A Tableau Of The Guru Granth Sahib, Led By The Panj Pyare
मिर्ज़ापुर

Mirzapur News:पंज प्यारों की अगुवाई में सजी गुरु ग्रंथ साहिब की झांकी – A Tableau Of The Guru Granth Sahib, Led By The Panj Pyare

November 23, 2026


A tableau of the Guru Granth Sahib, led by the Panj Pyare

नगर कीर्तन में युद्ध कौशल का प्रदर्शन करते गतका वीर दल के लोग, संवाद

मिर्जापुर। गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को नगर में नगर कीर्तन (शोभायात्रा) निकाली गई। रतनगंज स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से निकली शोभायात्रा ने नगर भ्रमण किया। इसके बाद गुरुद्वारे में इसका समापन हुआ।

शोभायात्रा में सबसे आगे सेवादार निशान साहिब लेकर चल रहे थे। गुरुनानक स्कूल के छात्र-छात्राएं बैंड के साथ पीटी करते हुए चल रहे थे। गतका पार्टी ने पारंपरिक युद्धकला का प्रदर्शन किया। इसके बाद सिख समाज के लोग भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे। पंज प्यारों की अगुवाई में गुरु ग्रंथ साहिब की झांकी निकाली गई। सिख समाज की महिलाएं भी कीर्तन करती हुईं शामिल रहीं। नगर कीर्तन के दौरान गुरु का प्रसाद वितरित किया गया।

इससे पहले सुबह 10 से 11 बजे तक गुरुद्वारा रतनगंज में कीर्तन दरबार सजा। इसके बाद अटूट लंगर में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद छका। गुरुद्वारे के प्रधान जसबीर सिंह चंड्योक ने गुरु नानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डाला।

नगर कीर्तन का संचालन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रबंधक हरदीप सिंह खुराना और हरभजन सिंह सरना ने किया। इस दौरान धर्मपाल सिंह सरना, जगजीत सिंह डंग, जसवंत सिंह सरना, बलबीर सिंह सरना, बलदेव सिंह सलूजा और रविंद्र सिंह नामधारी सहित अन्य मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X