रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mirzapur News:ब्रेक फेल होने से ट्रक टकराया – Truck Crashes Due To Brake Failure
मिर्ज़ापुर

Mirzapur News:ब्रेक फेल होने से ट्रक टकराया – Truck Crashes Due To Brake Failure

November 24, 2026


Truck crashes due to brake failure

रीवा मिर्ज़ापुर हाइवे पर ड्रमंडगंज घाटी में ट्रक से हुई टक्कर में क्षतिग्रस्त ट्रक। स्रोत- सोशल 

थाना क्षेत्र के रीवां-मिर्जापुर हाईवे पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में सोमवार की सुबह ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर एक ट्रक आगे चल रहे दूसरे ट्रक से टकरा गया। इसमें पीछे वाले ट्रक का चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को सरकारी एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि मध्य प्रदेश के विदिशा जिला के गंज बसौदा निवासी चालक आकाश श्रीवास्तव (24) एमपी से ट्रक पर प्याज लादकर वाराणसी जा रहे थे। सोमवार को ड्रमंडगंज घाटी से नीचे उतरते समय बड़का मोड़ से पहले ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। इससे प्याज लदा ट्रक आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। घायल चालक को अस्पताल भेज दिया गया।

दो वाहनों की टक्कर, बाल-बाल बचे चालक

थाना क्षेत्र के रीवा मिर्ज़ापुर हाईवे पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में रविवार की देर रात बड़का मोड़ से पहले अनियंत्रित ट्रकों की आगे चल रहे वाहनों से टक्कर हो गई। इसमें सभी वाहन चालक बाल-बाल बच गए। रविवार की देर रात मध्य प्रदेश के पिपराही से भस्सी लादकर वाराणसी जा रहा हाईवा ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान से दो सौ मीटर पहले पहुंचा तो अनियंत्रित होकर आगे चल रहे मक्का लदे ट्रक से टकरा गया। दोनों वाहनों के चालक बाल-बाल बच गए। टक्कर में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों ट्रकों के चालक सुरक्षित हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X