रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mirzapur News:सफाई छोड़ ब्लाॅक मुख्यालयों में ड्यूटी कर रहे सफाईकर्मी, सात सहायकों को नोटिस – Sanitation Workers Performing Duties At Block Headquarters Instead Of Carrying Out Cleaning Work; Notices Issued To Seven Assistants
मिर्ज़ापुर

Mirzapur News:सफाई छोड़ ब्लाॅक मुख्यालयों में ड्यूटी कर रहे सफाईकर्मी, सात सहायकों को नोटिस – Sanitation Workers Performing Duties At Block Headquarters Instead Of Carrying Out Cleaning Work; Notices Issued To Seven Assistants

November 21, 2026


मिर्जापुर। ग्राम पंचायतों में तैनात सफाईकर्मियों के ब्लॉक मुख्यालयों पर ड्यूटी करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। गांवों में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए पंचायत सहायकों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सफाईकर्मियों को उनके मूल तैनाती स्थल पर भेजने की मांग की।

वहीं, नारायणपुर विकास खंड में सरकारी कामकाज में बाधा डालने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में सात पंचायत सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

पंचायत सहायकों का आरोप है कि ग्राम पंचायतों में तैनात अधिकांश सफाईकर्मी अपने मूल कार्यस्थल पर जाने के बजाय ब्लॉक कार्यालयों में ड्यूटी कर रहे हैं। इससे पंचायत भवनों और गांवों में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ज्ञापन पर पंचायत सहायक तबरेज खां, दीपक सिंह यादव, राजकुमारी, रचना और गुड़िया के हस्ताक्षर हैं।

उधर, नारायणपुर के एडीओ पंचायत हरिशंकर पांडेय ने सात पंचायत सहायकों को नोटिस जारी कर तीन कार्यदिवस में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर लिखित स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संविदा समाप्ति की संस्तुति उच्चाधिकारियों को भेजने की चेतावनी दी गई है।

नोटिस पाने वालों में करमा के दीपक कुमार यादव, रानीपुर के विवेक कुमार, रसूलपुर के तवरेज खान, इब्राहिमपुर की गुड़िया, पथरौरा की रचना पांडेय, टिकरा की सुषमा और पिरल्लीपुर की राजकुमारी शामिल हैं। एडीओ पंचायत ने कहा कि अनुशासनहीनता स्वीकार नहीं की जाएगी।

पंचायत सहायक अध्यक्ष कृष्णा जायसवाल ने कहा कि सहायकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ब्लॉक मुख्यालयों पर ड्यूटी कर रहे सफाईकर्मियों की सूची भी जारी की है।

उप निदेशक पंचायत विंध्याचल मंडल राजेंद्र प्रकाश ने कहा कि मूल कार्य छोड़कर ब्लॉक मुख्यालय पर काम करना गंभीर मामला है। इसकी जांच कराई

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X