रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मोहाली

Mohali News:गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर बने पुल का नाम बदलने से संगत नाराज – Sangat Upset Over The Renaming Of A Bridge Named After Guru Gobind Singh Ji

November 25, 2026


पुराना नाम बहाल करने की मांग, संघर्ष की चेतावनी

लांडरा/बनूड़। बिहार में श्री पटना साहिब के निकट बने पुल का नाम बदलकर ‘नीतीश सेतु’ करने पर सिख संगत में रोष है। क्षेत्र के सिख प्रतिनिधियों ने केंद्र और बिहार सरकार से पुल का पुराना नाम बहाल करने की मांग की है।

भाई जगजीत सिंह छड़बड़, भाई हरप्रीत सिंह अमलाला, सरपंच मनजीत सिंह हुलका और जिला परिषद सदस्य खजान सिंह हुलका ने कहा कि करीब 4300 करोड़ रुपये की लागत से बने 20 किलोमीटर लंबे पटना-वैशाली पुल का नाम पहले साहिब-ए-कमाल श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर रखा गया था। इसे बदलने से सिख समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

उन्होंने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का श्री पटना साहिब से गहरा धार्मिक और ऐतिहासिक संबंध है। प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार सरकार से पुल का नाम दोबारा गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर रखने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर सिख संगत इस फैसले के खिलाफ संघर्ष करेगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X