रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
नैनीताल

Nainital News:सर्दियों में छाया फेरन और वेलवेट का फैशन – The Trend Of ‘pheran’ And Velvet Takes Over In Winter

November 26, 2026


हल्द्वानी। सर्दी की दस्तक के साथ ही हल्द्वानी के बाजारों में विंटर फैशन का नया कलेक्शन सज गया है। गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए पहुंच रही महिलाओं और युवतियों को इस बार कश्मीरी फेरन स्टाइल की कुर्तियां, वेलवेट के को-ऑर्ड सेट और आकर्षक डिजाइन वाले गर्म स्लीपर्स पसंद आ रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार, इस सीजन में पारंपरिक डिजाइन के साथ नए रंगों और स्टाइल का भी खास चलन है।

दुकानदार नेहा बोरा बताती हैं कि कश्मीरी फेरन स्टाइल की लॉन्ग और शॉर्ट कुर्तियां महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई हैं। एम्ब्रॉयडरी वाली इन कुर्तियों की कीमत 300 से 1100 रुपये तक हैं। दुकानदार रोहित शर्मा के मुताबिक, वेलवेट की कुर्तियों के साथ एम्ब्रॉयडरी वाले को-ऑर्ड सेट भी इस बार फैशन में हैं। इनमें मैरून रंग महिलाओं को खास पसंद आ रहा है। सर्दी से बचाव के लिए मफलर और पॉकेट वाली फैंसी गर्म कैप की भी मांग है। इनकी कीमत 400 से 750 रुपये तक है।

—

ट्रेंडी फुटवियर कलेक्शन

फुटवियर में भालू, बिल्ली, हार्ट और पपी डिजाइन वाले गर्म स्लीपर्स युवतियों को आकर्षित कर रहे हैं। रंग-बिरंगी कैप वाले स्लीपर्स और बिल्ली के आकार वाले फैंसी बैग भी बाजार में उपलब्ध हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X