रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
नोएडा

Noida News:ग्रेनो एनसीआर का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर – Greater Noida Is The Second Most Polluted City In The Ncr

November 26, 2026


नोएडा/ग्रेटर नोएडा। शहर की आबोहवा अब भी खराब बनी हुई है। बृहस्पतिवार को नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ऑरेंज जोन में 228 दर्ज किया गया। इसके साथ ही पीएम 10 और पीएम 2.5 भी औसत से अधिक दर्ज किया गया। वहीं, शहर के अंदर बने एयर मॉनिटरिंग स्टेशनों की रिपोर्ट में सबसे खराब सेक्टर-62 की हवा की गुणवत्ता रही। इसके अलावा सेक्टर 116, सेक्टर 125, सेक्टर 150, सेक्टर 39 का एक्यूआई ऑरेंज जोन में दर्ज किया गया। वहीं ग्रेनो का एक्यूआई 250 के पार पहुंच गया। हालांकि आंकड़ा केवल 3 निगरानी केंद्र से जारी किया गया है। ग्रेनो के सात में से 4 एक्यूआई निगरानी केंद्र बंद रहे हैं। बुधवार को 7 में से दो केंद्र बंद थे। यूपीपीसीबी के अफसरों का कहना है कि तकनीकी खराबी के कारण ऐसा हुआ है। वहीं 254 एक्यूआई के साथ ग्रेटर नोएडा एनसीआर का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा है। ब्यूरो

प्रदूषण बढ़ने के मुख्य कारण

– धूल और निर्माण कार्य : सेक्टर में चल रहे निर्माण कार्यों में प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का पालन नहीं हो रहा और निर्माण सामग्री भी खुले में पड़ी रहती है। सड़कों किनारे उड़ती धूल प्रदूषण बढ़ा रही है।

– वाहनों का भारी दबाव : सुबह-शाम लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम और वाहनों से निकलने वाला धुआं प्रदूषण का कारण बन रहा है।

– कूड़ा जलाने की घटनाएं : खुले में कूड़ा या सूखी पत्तियां जलाने की घटनाओं पर भी रोक नहीं लग पा रही है।

– पानी का छिड़काव : प्राधिकरण द्वारा एंटी-स्मॉग गन और वॉटर स्प्रिंकलर के माध्यम से नियमित पानी का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है, केवल कागजों पर खानापूर्ति हो रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X