रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
गुरुग्राम

Gurugram News:जिला तीरंदाजी चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, पृथ्वी और नव्या रहे अव्वल – Athletes Showcase Their Prowess At The District Archery Championship; Prithvi And Navya Emerge On Top

November 26, 2026


गुरुग्राम। 14वीं जिला तीरंदाजी चैंपियनशिप 2026-27 में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। विजेता खिलाड़ियों ने बेहतर निशानेबाजी करते हुए पदक और स्थान हासिल किए।

कंपाउंड राउंड के अंडर-18 लड़कों के मुकाबले में पृथ्वी ने 340 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। ललित ने 336 अंक लेकर दूसरा और वीर ने 324 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, लड़कियों के अंडर-18 वर्ग में नव्या यादव 331 अंक लेकर पहले स्थान पर रहीं। तान्वी ने 322 अंक के साथ दूसरा और महक ने 297 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कंपाउंड राउंड अंडर 15 लड़कों के मुकाबले में विराज ने 331अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। नतंश ने 331 अंक लेकर दूसरा और गुरुदर ने 315 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, लड़कियों प्रणवी ने 297 अंक लेकर पहले स्थान पर रहीं। मेघा ने 259 अंक के साथ दूसरा और प्रियांशी ने 253 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

सब जूनियर लड़कों के रिकर्व वर्ग में अनिरुध यादव ने 306 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। लवित्रा सिंह 280 अंक लेकर दूसरे और शक्ति 252 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इसी वर्ग की लड़कियों के मुकाबले में प्रांजल ने 303 अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया। लावन्या 300 अंक के साथ दूसरे और पलक सिंह 294 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहीं।

इसके अलावा रिकर्व वर्ग के लड़कों के मुकाबले में स्पर्श भड़ाना ने 280 अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया। लक्ष्य सिंह 273 अंक के साथ दूसरे और दक्ष 238 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के अन्य मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। इस चैंपियनशिप के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे की प्रतियोगिताओं के लिए अनुभव हासिल करने का अवसर मिला।

——-स्वरांजलि

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X