झाबुआ में हादसा: मेघनगर में मोमबत्ती-अगरबत्ती के गोदाम में भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख
मेघनगर के आजाद चौक पर राहुल रूनवाल के गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम में रखी मोमबत्ती और अगरबत्ती का लाखों का स्टॉक जलकर राख हो गया। नगर परिषद की दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
