रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पलवल

Palwal News:छात्रों को साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक – Students Were Made Aware Of How To Protect Themselves Against Cybercrime

November 27, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल।

जिला पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने बंचारी गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को नशे और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभाव बताए गए। साथ ही सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने और किसी से बैंक संबंधी जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी गई। टीम ने साइबर ठगी की शिकायत के लिए 1930, नशा तस्करी की सूचना देने के लिए 1933 और आपातकालीन सहायता के लिए डायल 112 की जानकारी दी। प्रधानाचार्य मोती राम ने पुलिस टीम का आभार जताया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X