रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पलवल

Palwal News:रास्ते में कार अड़ाकर दंपती और देवर पर लोहे की रॉड से हमला – A Car Was Blocked On The Road And The Couple And Their Brother-in-law Were Attacked With An Iron Rod

November 22, 2026


मुंडकटी थाना प्रभारी कैलाश चंद भड़ाना के अनुसार, गांव लोहिना निवासी सलोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 नवंबर को मनोज और उदय सिंह ने उनके प्लॉट पर लगे गेट का ताला तोड़ दिया था। विरोध करने पर आरोपियों ने पति नरेंद्र के साथ मारपीट की। इसके बाद 16 नवंबर को थाने से शिकायत देकर लौटते समय बंचारी-लोहिना रोड पर आरोपियों ने कार अड़ाकर उनकी मोटरसाइकिल रुकवा ली। शिकायतकर्ता के अनुसार कार से उतरे मनोज, उदय सिंह, राहुल, कृष्ण, विशाल और अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि मनोज ने उसे थप्पड़ मारा और मंगलसूत्र व सोने की कंठी छीन ली, जबकि पति से 20 हजार और मोबाइल छीनकर तोड़ दिया।

पुलिस का कहना है कि नरेंद्र की एमएलआर में पांच और दीपक की एमएलआर में 13 चोटें दर्ज हैं। पुलिस ने शिकायत की जांच में नकदी और आभूषण छीने जाने की पुष्टि नहीं होने की बात कही है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X