रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पंचकूला

Panchkula News:संविधान रक्षा मार्च निकालकर करेंगे सरकार का विरोध – They Will Protest Against The Government By Holding A ‘save The Constitution’ March

November 26, 2026


कालका। कांग्रेस संविधान दिवस पर वीरवार को पंचकूला के सेक्टर-26 स्थित महाराणा प्रताप भवन में संविधान रक्षा मार्च निकालेगी। इसमें प्रदेशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता और लोग शामिल होंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कालका कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान यह जानकारी दी। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार संविधान की अवहेलना कर संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा करने का प्रयास कर रही है।

कांग्रेस संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। नगर परिषद चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि स्थानीय संगठन की सहमति होने पर पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ने में कोई आपत्ति नहीं है।

बैठक में संजय दत्त, प्रदीप चौधरी, चंद्रमोहन, सुनील शाम, सुनील शर्मा, विजय बंसल, अजय सिंगला, नरेश मान, सचिन शर्मा और सुरेंद्र चौहान सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X