रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पानीपत

Panipat News:चीनी मिल की खरीद में गुोणवत्ता से समझौता नहीं, जरूरत पड़ी तो दोबारा होंगे टेंडर – No Compromise On Quality In The Procurement For The Sugar Mill; Tenders Will Be Re-invited If Necessary

November 25, 2026


-पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की बोर्ड ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स की बैठक, 12 एजेंडों पर हुई चर्चा

माई सिटी रिपोर्टर

पानीपत। चीनी मिल के आगामी पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बुधवार को जिला सचिवालय सभागार में बैठक की। इसमें पानीपत सहकारी चीनी मिल लिमिटेड की बोर्ड ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स शामिल हुए। बैठक में मिल संचालन से जुड़े 12 महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की गई।

उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी खरीद प्रक्रिया में गुणवत्ता, पारदर्शिता और निर्धारित नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुणवत्ता या मानकों को लेकर संतुष्टि न हो, वहां संबंधित सामग्री की खरीद के लिए दोबारा टेंडर करवाए जाएं।

बैठक में पेराई सत्र 2026-27 के लिए फॉस्फोरिक एसिड, हेवी केमिकल और पॉलिथीन शीट की खरीद पर विचार किया। इसके अलावा, मिल के तकनीकी सुदृढ़ीकरण के लिए एमसीएस एरेटर ड्राइव, वीएफडी पैनल सहित मॉड्यूल्स और वाइब्रो स्क्रीन के डेक एवं डैम की खरीद के प्रस्तावों पर भी मंथन हुआ।

डॉ. वशिष्ठ ने कहा कि चीनी मिल के सफल संचालन में उपकरणों और सामग्री की गुणवत्ता की अहम भूमिका होती है। उन्होंने पेराई सत्र शुरू होने से पहले सभी जरूरी संसाधनों की समय रहते व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि किसानों के हितों और सरकारी संसाधनों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि मिल सुचारु रूप से चल सके। इस अवसर पर शुगर मिल के एमडी नवदीप नैन सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X