Pilibhit News:शहर में चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान – An Anti-encroachment Drive Will Be Carried Out In The City
पीलीभीत। शहर की सड़कों को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए नगर पालिका परिषद 25 नवंबर से एक दिसंबर तक विशेष अभियान चलाएगी। इस दौरान दुकानों के बाहर सड़क पर रखा सामान, चबूतरों को हटाया जाएगा। अभियान के दौरान अतिक्रमण मिलने पर सामान जब्त करने के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा।
सिटी मजिस्ट्रेट पीएल मौर्या ने बताया कि नगर पालिका की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, 25 नवंबर को कलश चौराहा से स्टेशन चौराहा और छतरी चौराहा तक अभियान चलेगा। 26 को कलश चौराहा से सुनगढ़ी थाना, 27 को माधोटांडा रेलवे क्रॉसिंग से सुनगढ़ी थाना, 28 को सुनगढ़ी थाना से चावला चौराहा, 30 को चावला चौराहा से ड्रमंडगंज चौराहा और एक दिसंबर को जाटो चौराहा से चौक बाजार तक अतिक्रमण हटाया जाएगा। अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार ने दुकानदारों और भवन स्वामियों से अभियान से पहले अतिक्रमण स्वयं हटाने की अपील की है। संवाद
