Pratapgarh News:विश्वनाथगंज में सामान्य-ओबीसी के भरोसे उतरा जनसत्ता दल – Jansatta Dal Enters The Fray In Vishwanathganj, Banking On General And Obc Support
विश्वनाथगंज विधानसभा सीट पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी ने कुलदीप पटेल को अपना उम्मीदवार बनाकर ओबीसी वोट बैंक को साधने की रणनीति अपनाई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया खुद सामान्य वर्ग से आते हैं। इसका भी लाभ पार्टी को मिलेगा।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विश्वनाथगंज में क्षत्रिय और ओबीसी वोटर निर्णायक भूमिका में रहते हैं। कुलदीप पटेल के जरिये पार्टी ओबीसी वर्ग के वोटरों को अपने पाले में लाना चाहती है। राजा भैया की खुद क्षत्रिय वोट बैंक में मजबूत पैठ मानी जाती है। क्षेत्र के कुछ अन्य क्षत्रिय नेता भी लामबंदी में लगे हैं।
उम्मीदवार घोषित होते ही क्षेत्र में सियासी हलचल तेज हो गई है। समर्थकों में उत्साह है तो विरोधी खेमों में मंथन शुरू हो गया है। अब देखना यह होगा कि जनसत्ता दल का यह सामान्य-ओबीसी कार्ड विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र में कितना कारगर साबित होता है।
इनसेट-
जातिवार वोटरों पर एक नजर
ब्राह्मण : 61000
मुस्लिम : 55000
पटेल : 42000
यादव : 38000
क्षत्रिय : 31000
वैश्य : 19000
गड़रिया : 12000
मौर्य : 6000
धोबी: 6000
कहार : 5000
लोनिया : 4000
कायस्थ : 3000
चौरसिया : 2000
मल्लाह : 100
(आंकड़े अनुमानित हैं)
