शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रामपुर

Rampur News:सड़क हादसे में घायल किसान की उपचार के दौरान मौत – Farmer Injured In Road Accident Dies During Treatment

November 13, 2026


शाहबाद। आठ नवंबर को तड़के पांच बजे जयडोली गांव निवासी वीरपाल (42) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को मेरठ के निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

आठ नवंबर को तड़के पांच बजे बिलारी रोड स्थित मित्रपुर गांव के पास अज्ञात वाहन चालक ने सड़क किनारे खड़े वीरपाल को टक्कर मार दी थी। जयडोली गांव के प्रधान पति गुड्डू ने बताया कि हादसे में उनके चाचा वीरपाल के सिर में गंभीर चोटें आई थीं।

हादसे के बाद उन्हें तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें मेरठ के एक निजी अस्पताल ले गए थे, जहां उनका उपचार चल रहा था।

गुड्डू ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उपचार के दौरान वीरपाल की मौत हो गई। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव गांव पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई। मृतक अपने पीछे पत्नी गोमती देवी, एक बेटी और चार बेटों को छोड़ गए हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X