Saharanpur News:आज शहर के कई क्षेत्रों में दो से तीन घंटे रहेगी बिजली कटौती – There Will Be Power Cuts Lasting Two To Three Hours In Several Areas Of The City Today
सहारनपुर। शहर में बृहस्पतिवार यानी आज अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बिजली कटौती रहेगी। विद्युत निगम बिजनेस प्लान और सीएम ग्रिड योजना के तहत विभिन्न कार्य कराएगा।
नगरीय अधिशासी अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि अंबाला रोड बिजलीघर बिजलीघर के पटेल नगर फीडर पर सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी अवधि में बंजारों का पुल, रांघड़ों का पुल और काजी मोहल्ला भी प्रभावित रहेंगे। वहीं कमेला कॉलोनी फीडर पर दोपहर 12 से दो बजे तक कटौती रहेगी। इससे कमेला कॉलोनी, थाना मंडी और गोटेशाह रोड क्षेत्र प्रभावित होंगे। हाकिमपुरा बिजलीघर के गणपति विहार फीडर पर सुबह 11 से दोपहर 12 बजे, रमजानपुरा फीडर पर दोपहर 12 से एक बजे और विश्वास नगर फीडर पर दोपहर एक से दो बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी।
इससे गणपति विहार, रमजानपुरा, विश्वास नगर, देव कॉलोनी और आनंद कॉलोनी प्रभावित होंगी। जैनबाग-2 बिजलीघर के धोबीघाट फीडर पर दोपहर 12 से दो बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे गौशाला रोड और धोबीघाट क्षेत्र प्रभावित होंगे। वहीं, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट बिजलीघर के 33 केवी फीडर पर दोपहर एक से शाम चार बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। यहां सदर थाना रोड पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम होगा।
