रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सहारनपुर

Saharanpur News:बड़गांव में कार-टेंपो की भिड़ंत, आठ यात्री घायल – Car-tempo Collision In Badgaon; Passengers Injured

November 27, 2026


बड़गांव। देवबंद-नानौता मार्ग पर कार टेंपो की आमने-सामने की भिड़ंत हो जाने पर टेंपो सवार आठ यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों नानौता अस्पताल में भर्ती कराया है। चालक अपनी कार मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

बृहस्पतिवार देर करीब सवा सात बजे शाम नानौता से सवारियां भरकर एक टेंपो चालक बड़गांव कस्बे की ओर आ रहा था। अभी वह बड़गांव के समीप राधा स्वामी आश्रम के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रही एक अनियंत्रित कार से उसकी भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों की टक्कर में कार टेंपो क्षतिग्रस्त हो गए। टेंपो में सवार राजू (45, रामकुमार (60) जगराम निवासी बड़ूली माजरा,श्याम सिंह (50) निवासी रामगढ़ नकुड़, महिला हमेश (45) व बालेश (40) निवासीगण बेलड़ा बुजुर्ग, धर्मेंद्र (42) निवासी कचराई नानौता, परमीत (23) निवासी हलगोआ रामपुर मनिहारान व सुनील (40) निवासी नन्हेड़ा आशा आदि घायल हुए गए।

हादसे के बाद मार्ग पर चीख-पुकार गूंज उठी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नानौता अस्पताल में भर्ती कराया है। कार चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सीओ देवबंद अमित सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। कार चालक की तलाश की जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X