Sant Kabir Nagar News:सांथा में ग्राम न्यायालय 27 को – Village Court In Santa On 27th
संतकबीरनगर। न्याय को ग्राम स्तर तक सुलभ एवं सरल बनाने के उद्देश्य से 27 नवंबर को ब्लॉक सांथा, तहसील मेंहदावल में सचल ग्राम न्यायालय का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों की शिकायतों, वाद-विवाद एवं आपसी विवादों के समाधान हेतु संबंधित विभागों के अधिकारी एवं न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे। आमजन अपनी समस्याओं एवं प्रकरणों के निस्तारण हेतु आवश्यक अभिलेखों सहित उपस्थित होकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सचल ग्राम न्यायालय के माध्यम से त्वरित एवं सरल न्याय उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, जिससे ग्रामीण नागरिकों को न्यायालयों के अनावश्यक चक्कर एवं समय की बचत हो सके। संवाद
