रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sant Kabir Nagar News:सेमीफाइनल में पहुंची धर्मसिंहवा की टीम – Dharmsinghwa Team Reaches The Semi-finals
संत कबीर नगर

Sant Kabir Nagar News:सेमीफाइनल में पहुंची धर्मसिंहवा की टीम – Dharmsinghwa Team Reaches The Semi-finals

November 26, 2026


Dharmsinghwa team reaches the semi-finals

विनय शर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते अतिथि

संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मसिंहवा। नगर पंचायत धर्मसिंहवा के सिकरी वार्ड में बृहस्पतिवार से शुरू हुई सिकरी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में धर्मसिंहवा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीत लिया। इसके साथ ही टीम ने सेमीफाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया।

आयोजन समिति के अध्यक्ष जुनैद पठान ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन पहला मुकाबला केशवार और देवरी की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें देवरी की टीम विजयी रही। इसके बाद धर्मसिंहवा और अमरडोभा के बीच मुकाबला हुआ। इसमें धर्मसिंहवा की टीम ने शानदार जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए अमरडोभा की टीम मात्र 58 रन बनाकर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी धर्मसिंहवा की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज चार ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। धर्मसिंहवा की जीत में विनय शर्मा का अहम योगदान रहा। उन्होंने दो ओवर में 10 रन देकर पांच विकेट झटके। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। आयोजन समिति के जुनैद पठान ने बताया कि धर्मसिंहवा की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X