Seedhi Khabar
Shimla News:मानव-वन्यजीव संघर्ष के पीड़ितों की पहचान की प्रक्रिया सिखाई – The Process For Identifying Victims Of Human-wildlife Conflict Was Taught

November 27, 2026

एडीआर भवन में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
अधिवक्ताओं को दिया जा रहा दो दिवसीय प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) शिमला की ओर से जिला न्यायालय परिसर चक्कर स्थित एडीआर भवन में शुक्रवार को मानव-वन्यजीव संघर्ष (एचडब्ल्यूसी) योजना पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। इसमें जंगली जानवरों के हमले या अन्य घटनाओं से प्रभावित लोगों की पहचान करने, घटनाओं की रिपोर्टिंग करने, निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करवाने और जनहानि, चोट, फसल, पशुधन तथा संपत्ति के नुकसान के मामलों में समय पर मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया सिखाई जा रही है।
यह प्रशिक्षण नालसा की मानव-वन्यजीव संघर्ष पीड़ितों के लिए न्याय तक पहुंच योजना 2025 के तहत आयोजित किया जा रहा है। इसमें पैरा लीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी) और पैनल अधिवक्ता भाग ले रहे हैं। कार्यशाला में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला के सचिव उमेश वर्मा ने प्रतिभागियों को योजना के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कई बार जानकारी के अभाव में पीड़ितों को समय पर मुआवजा नहीं मिल पाता है। ऐसे में पीएलवी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। कार्यक्रम के दौरान वन्यजीव परिक्षेत्र अधिकारी कुफरी विनीता भारद्वाज, वन परिक्षेत्र अधिकारी शिमला वाटर कैचमेंट वाइल्डलाइफ सेंचुरी रूपेंद्र शर्मा और विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई (डीसीपीयू) शिमला वंदना देवी ने भी प्रतिभागियों को योजना के प्रावधानों, विभागीय समन्वय और पीड़ितों की सहायता से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद रिपोर्टिंग, आवश्यक दस्तावेज तैयार करने और वन विभाग तथा विधिक सेवा प्राधिकरण के बीच बेहतर समन्वय से पीड़ितों को समय पर सहायता और न्याय दिलाया जा सकता है।
November 29, 2026
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट। विस्तार हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी स्कूल में 15 साल से अधिक समय से सेवाएं दे रहे एसएमसी शिक्षक को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि केवल इस आधार पर किसी शिक्षक को सीमित सीधी भर्ती (एलडीआर) में शामिल होने से नहीं रोका जा सकता कि उसकी नियुक्ति […]
November 28, 2026
शिमला। डॉ. वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में डॉ. हरमिंदर सिंह बवेजा को कुलपति का कार्यभार सौंपने के फैसले पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने सवाल उठाए हैं। परिषद की प्रांत सह मंत्री तेजस्विनी सिंह गुलेरिया ने सरकार से इस निर्णय का आधार स्पष्ट करने और राज्यपाल से मामले में हस्तक्षेप कर […]
November 28, 2026
वीडियो: मालरोड पर अचानक निकली बंदरों की टोली, पर्यटकों में मची हलचल
