रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sirsa News:रोड़ी फैक्टरी में पराली में लगी आग, लाखों का नुकसान – Fire In Parali Factory
सिरसा

Sirsa News:रोड़ी फैक्टरी में पराली में लगी आग, लाखों का नुकसान – Fire In Parali Factory

November 15, 2026


फग्गू गांव में देसू खुर्द रोड स्थित श्री वासुदेव ग्रीन फ्यूल्स एलएलपी में हुआ हादसा

फोटो 20 व 21

संवाद न्यूज एजेंसी

रोड़ी। गांव फग्गू में देसू खुर्द रोड स्थित श्री वासुदेव ग्रीन फ्यूल्स एलएलपी फैक्टरी में शनिवार को पराली की गांठों में आग लग गई। आग ने देखते-ही-देखते विकराल रूप धारण कर लिया। परिसर में रखी हजारों क्विंटल पराली इसकी चपेट में आ गई।

फैक्टरी मालिक कृष्ण लाल ने बताया कि परिसर में धान की पराली की करीब 15 हजार क्विंटल गांठें रखी थीं। इनमें से लगभग 4 से 5 हजार क्विंटल गांठें आग की चपेट में आकर जल गईं। उन्होंने आशंका जताई कि गीली पराली की गांठों को पैक करने के बाद आंतरिक गर्मी पैदा होती है।

इसी आंतरिक ताप के कारण आग लगने की आशंका हो सकती है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। कृष्ण लाल के अनुसार, शुरुआती आकलन में करीब 8 से 10 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है।

आग की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। उन्होंने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। डायल 112 की टीम के साथ एएसआई सुखविंदर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे।

रोड़ी थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल पर थी और आग पर काबू पाने के प्रयास लगातार जारी थे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X