Sonipat News:शहर के सेक्टर-7 में मिला डेंगू से पीड़ित मरीज – A Patient Suffering From Dengue Was Found In Sector-7 Of The City
गोहाना। शहर के सेक्टर-7 में डेंगू का दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले 30 अक्तूबर को सेक्टर में एक महिला भी डेंगू से संक्रमित मिली थी। लगातार दूसरा मामला मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने प्रभावित क्षेत्र में फॉगिंग कराई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आसपास के घरों में पहुंचकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। एसएमओ डॉ. संजय छिक्कारा ने कहा कि सेक्टर में सीमेंट के छोटे टबों में लंबे समय तक पानी भरा रहने से डेंगू मच्छर का लार्वा पनपने की आशंका है। संवाद
