रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sonipat News:समाधान शिविर में कब्जा हटवाने, पानी निकासी, पेंशन की समस्याएं पहुंची – Problems Related To Removal Of Encroachment
सोनीपत

Sonipat News:समाधान शिविर में कब्जा हटवाने, पानी निकासी, पेंशन की समस्याएं पहुंची – Problems Related To Removal Of Encroachment

November 23, 2026


Problems related to removal of encroachment

फोटो: सोनीपत लघु सचिवालय में समाधान ​​शिविर के दौरान जन​शिकायतें सुनती सहकारी चीनी मिल आहुलाना

– चीनी मिल के एमडी ने 16 शिकायतें सुनकर अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए

संवाद न्यूज एजेंसी

सोनीपत। आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार को लघु सचिवालय में समाधान शिविर आयोजित किया गया। सहकारी चीनी मिल आहुलाना की प्रबंध निदेशक (एमडी) अंकिता वर्मा ने 16 शिकायतें सुनी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय में समाधान कराने के निर्देश दिए।

शिविर में गांव सलीमपुर माजरा की ग्राम पंचायत की सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त करवाने, गांव गढ़ी बिंदरौली में अतिक्रमण हटवाने और गांव बैंयापुर में गंदे पानी की निकासी व नाले की सफाई करवाने की मांग उठाई गई। विधवा पेंशन बनवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त जारी करने तथा गोहाना के गांधीनगर में अवैध कब्जा हटवाने से संबंधित पहुंचीं। इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त राजदीप मोर, तहसीलदार कीर्ति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

——

सेक्टर-23 में आवारा कुत्तों का मुद्दा उठा

सेक्टर-23 में आवारा कुत्तों के बढ़ते प्रकोप को लेकर भी शिकायत दर्ज कराई गई। वहीं, गांव सांदल खुर्द में खेतों के बीच लगे ट्रांसफार्मर को किनारे पर लगवाने, गांव रूखी में विधवा पेंशन बनवाने और नियम-134ए के तहत दाखिला होने के बावजूद स्कूल की ओर से मनमाने शुल्क वसूलने का मामला भी अधिकारियों के सामने रखा गया। परिवार पहचान पत्र और पेंशन से जुड़ी समस्याओं को लेकर भी लोगों ने समाधान की मांग की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X