रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सुल्तानपुर

Sultanpur News:बेकाबू एसयूवी की चपेट में आने से किशोरी घायल – Teenager Injured After Being Struck By An Out-of-control Suv

November 26, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर

Updated Thu, 26 Nov 2026 12:28 AM IST

Teenager injured after being struck by an out-of-control SUV

कूरेभार। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर रुसहा मोड़ के पास बुधवार दोपहर तेज रफ्तार एसयूवी की चपेट में आने से ठेले पर धान लेकर जा रही मठिया रुसहा निवासी नेहा यादव (16) घायल हो गईं। इस दौरान एसयूवी भी अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। नेहा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कूरेभार से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कूरेभार के प्रभारी थानाध्यक्ष भरत सिंह ने बताया कि एसयूवी को पुलिस ने कब्जे में लिया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी की जाएगी। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X