रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Etawah News:थर्मामीटर, टॉर्च और वजन मशीन न मिलने पर फटकारा – Reprimanded For The Absence Of A Thermometer, Flashlight, And Weighing Scale
इटावा

Etawah News:थर्मामीटर, टॉर्च और वजन मशीन न मिलने पर फटकारा – Reprimanded For The Absence Of A Thermometer, Flashlight, And Weighing Scale

November 23, 2026


Reprimanded for the absence of a thermometer, flashlight, and weighing scale

फोटो 29: सीएचसी जसवंतनगर का निरीक्षण करती राज्य स्तरीय टीम। संवाद

जसवंतनगर। लखनऊ से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डॉक्टरों के कक्ष में थर्मामीटर, टॉर्च और वजन मशीन जैसे जरूरी उपकरण नहीं मिले। कमरों में हाइटमीटर भी नहीं लगे थे, जिस पर टीम ने नाराजगी जाहिर की। प्रसव कक्ष में भी कई जरूरी वस्तुएं निर्धारित स्थान पर न मिलने पर टीम ने कर्मचारियों को फटकार लगाई।

स्वास्थ्य विभाग लखनऊ के रीजनल मैनेजर अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि निरीक्षण में कोई बड़ी खामी नहीं मिली है। हालांकि डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की कमी प्रदेश में है, जो यहां भी देखने को मिली। छोटी-मोटी कमियों से संबंधित कर्मचारियों को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि सीएचसी पर अधिकांश दवाइयां उपलब्ध हैं। कुछ दवाइयां एक्सपायर होने के कारण उपलब्ध नहीं हैं।

अल्ट्रासाउंड मशीन न होने पर उन्होंने बताया कि निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और जरूरत पड़ने पर अन्य मरीजों की जांच कराने की व्यवस्था है। टीम ने पर्चा काउंटर, स्वास्थ्य परीक्षण कक्ष, दवा वितरण खिड़की, ऑपरेशन थिएटर, महिला प्रसूति कक्ष और प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जिस सामान की जहां जरूरत है, वह वहीं उपलब्ध रहना चाहिए, ताकि मरीजों को परेशानी न हो।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X