ग्वालियर:म्यूल अकाउंट से एक दिन में 1 करोड़ का लेनदेन, देशभर से 34 साइबर शिकायतें, खाताधारक पर केस दर्ज – Gwalior: Mule Account Sees 1 Crore Transaction In A Day, Linked To 34 Cyber Fraud Complaints

म्यूल अकाउंट से एक दिन में एक करोड़ का लेनदेन
November 26, 2026

म्यूल अकाउंट से एक दिन में एक करोड़ का लेनदेन
साइबर ठगी की अवैध राशि का लेनदेन करने के लिए बैंक खाते किराये पर देने के बड़े मामले में पुलिस ने पंजाब नेशनल बैंक की सिटी सेंटर शाखा के एक संदिग्ध बैंक खाते का खुलासा किया है। इस खाते में एक ही दिन में एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा कराई गई और उसी दिन पूरी रकम निकाल भी ली गई। देश भर से राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज 34 शिकायतों के बाद विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने खाता धारक के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
ऑपरेशन मैट्रिक्स में बड़ा खुलासा
क्राइम ब्रांच की टीम ‘ऑपरेशन मैट्रिक्स 2.0’ के तहत जिले में संचालित संदिग्ध बैंक खातों की जांच कर रही थी। जांच के दौरान पंजाब नेशनल बैंक की सिटी सेंटर शाखा के एक खाते की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी सामने आई। पुलिस टीम ने जब राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन पोर्टल 1930 पर इस खाते के विवरण की जांच की तो पता चला कि देशभर में साइबर ठगी के 34 मामलों में इसी खाते का इस्तेमाल हुआ है। साइबर अपराधी देश के अलग-अलग हिस्सों से ठगी गई रकम को ठिकाने लगाने के लिए इस बैंक खाते का उपयोग कर रहे थे।
ये भी पढ़ें: देवास: नकली तमंचा और तलवार दिखाकर दहशत फैलाने वाले तीन गिरफ्तार, पुलिस ने घटनास्थल पर ही निकाला जुलूस
एक ही दिन में करोड़ों का लेनदेन
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित बैंक से खाते की केवाईसी और बैंक खाते का पूरा विवरण प्राप्त किया। बैंक विवरण की पड़ताल में स्पष्ट हुआ कि एक ही तारीख को खाते में एक करोड़ रुपये से अधिक राशि जमा की गई थी और उसी दिन पूरी रकम निकाल ली गई। जांच में यह तथ्य उजागर हुआ कि खाता धारक के बैंक खाते का उपयोग पूरी तरह से साइबर धोखाधड़ी की रकम के लेनदेन के लिए किया जा रहा था।
खाताधारक के खिलाफ केस दर्ज
क्राइम ब्रांच के कार्यवाहक निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह कुशवाह की जांच रिपोर्ट और प्रतिवेदन के आधार पर विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज किया है। बैंक रिकॉर्ड के अनुसार, यह बैंक खाता नई सेकंड बटालियन आर्मी बजरिया, कंपू (ग्वालियर) निवासी बाबूलाल कन्नोजिया के 28 वर्षीय पुत्र विशाल कन्नोजिया के नाम पर पंजीकृत है। साइबर फ्रॉड में प्रथम दृष्टया संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी विशाल कन्नोजिया के खिलाफ अपराध पंजीकृत किया है। मामले की विस्तृत विवेचना निरीक्षक शैलजा सिंह को सौंपी गई है। पुलिस की टीम अब गहन जांच में जुटी है कि इस किराए के बैंक खाते के पीछे कौन-सा साइबर गिरोह सक्रिय होकर काम कर रहा है।
November 29, 2026
बाजार में मिलने वाली पानी की बोतलों की गुणवत्ता और उनकी पैकेजिंग को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने निगरानी तेज कर दी है। ग्वालियर में एक दर्जन से ज्यादा ऐसे लोकल ब्रांड सामने आए हैं, जिनके नाम चर्चित कंपनियों से मिलते-जुलते बताए जा रहे हैं। इसी बीच मुरार की एक फैक्टरी में जांच के दौरान […]
November 28, 2026
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट विस्तार मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ ने प्रदेश पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कड़ी फटकार लगाई है। न्यायमूर्ति जी.एस. अहलूवालिया और न्यायमूर्ति अनुराधा शुक्ला की युगल पीठ ने कैंसर पीड़ित एक कैदी को इलाज के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) न भेजने तथा अदालत में […]
November 28, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर विस्तार महाराजपुरा थाना क्षेत्र की बरेठा पुलिस चौकी ने 12 लाख रुपये मूल्य के सेब हड़पने के लिए रची गई सड़क दुर्घटना और लूट की झूठी साजिश का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रक चालक दिनेश गुर्जर और ट्रक मालिक सूरज गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार […]
