रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जालंधर में दिल दहलाने वाली वारदात:फाइनेंस कारोबारी लकी खोखा की हत्या, हमलावर काट कर ले गए हाथ की उंगलियां – Shocking Incident In Jalandhar: Finance Businessman Lucky Khokha Murdered
जालंधर

जालंधर में दिल दहलाने वाली वारदात:फाइनेंस कारोबारी लकी खोखा की हत्या, हमलावर काट कर ले गए हाथ की उंगलियां – Shocking Incident In Jalandhar: Finance Businessman Lucky Khokha Murdered

November 24, 2026


Shocking incident in Jalandhar: Finance businessman Lucky Khokha murdered

रंजिश में वारदात।

विस्तार

मखदूमपुरा इलाके में मंगलवार देर शाम पुरानी रंजिश के चलते ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने प्रॉपर्टी और फाइनांस कारोबारी लकी खोखा पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात की सबसे खौफनाक बात यह रही कि हमलावरों ने लकी खोखा के हाथों की उंगलियां भी काट दीं और कटी हुई उंगलियां अपने साथ ले गए। 

अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान मखदूमपुरा निवासी लकी खोखा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हमलावरों की संख्या एक दर्जन से अधिक थी और उन्होंने लकी खोखा को घेरकर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए। इस दौरान उसे संभलने तक का मौका नहीं मिला। 

मृतक के भाई मनमोहन ने आरोप लगाया है कि शिवसेना नेता के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस खूनी वारदात को अंजाम दिया। परिजनों का कहना है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश है और इसी रंजिश के चलते लकी खोखा को निशाना बनाया गया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी केंद्रीय ओंकार सिंह बराड़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद मृतक के भाई मनमोहन से बातचीत की और परिवार से वारदात के संबंध में जानकारी हासिल की।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने के साथ-साथ वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

एक दर्जन से अधिक युवकों द्वारा किए गए इस हमले और हत्या के बाद हाथों की उंगलियां काटकर साथ ले जाने की घटना ने शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता आरोपियों को गिरफ्तार करना और हत्या के पीछे की पूरी साजिश का खुलासा करना है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X