रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ड्रग अलर्ट में खुलासा:हिमाचल में बनी 91 समेत देशभर की 324 दवाओं के सैंपल फेल, बाजार से वापस मंगवाई जाएंगी – Drug Alert: Sample Of 324 Medicines From Across The Country Including 91 Manufactured In Himachal Have Failed
सोलन

November 26, 2026

drug alert: sample of 324 medicines from across the country including 91 manufactured in Himachal have failed

मानकों पर खरा नहीं उतरीं दवाएं।
नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बनी 91 दवाओं के सैंपल गुणवत्ता जांच में मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। वहीं, देशभर में कुल 324 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। प्रदेश में सबसे अधिक सोलन जिले की 65 दवाओं के सैंपल फेल पाए गए हैं। इसके अलावा सिरमौर की 19, ऊना की पांच और कांगड़ा की दो दवाएं गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरीं। फेल हुए सैंपलों में संक्रमण, एनीमिया, खुजली, बुखार, खांसी-जुकाम, दर्द, एसिडिटी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, अस्थमा और कोलेस्ट्रॉल समेत कई बीमारियों के उपचार में इस्तेमाल होने वाली दवाएं शामिल हैं। राज्य ड्रग कंट्रोलर डॉ. मनीष कपूर ने बताया कि दवा कंपनियों के खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। कंपनियों को नोटिस जारी कर दवाओं के बैच बाजार से वापस मंगवाने के निर्देश दिए जाएंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X