रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
नकल पर विश्वविद्यालय सख्त:48 घंटे में सीसीटीवी कैमरे लिंक न हुए तो केंद्र होंगे डिबार, जारी हुए आदेश – Agra University Gives Colleges 48 Hours To Link Cctv Cameras Or Face Debarment
आगरा

नकल पर विश्वविद्यालय सख्त:48 घंटे में सीसीटीवी कैमरे लिंक न हुए तो केंद्र होंगे डिबार, जारी हुए आदेश – Agra University Gives Colleges 48 Hours To Link Cctv Cameras Or Face Debarment

November 27, 2026


Agra University Gives Colleges 48 Hours to Link CCTV Cameras or Face Debarment

आगरा विश्वविद्यालय
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के नियंत्रण कक्ष से सभी परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे लिंक नहीं हुए हैं। ऐसे में सभी को 48 घंटे की मोहलत दी गई है। ऐसा नहीं करने पर केंद्र डिबार किए जाएंगे और इसकी रिपोर्ट राजभवन भी भेजी जाएगी।

इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कॉलेज संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। विश्वविद्यालय के स्नातक और परास्नातक के विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 333 केंद्रों पर चल रही हैं। इनमें 2.54 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। इन कॉलेजों को परीक्षा कक्ष के सीसीटीवी कैमरों के लिंक नहीं मिले। सचल दल के छापे में तीन कॉलेजों में सामूहिक नकल की रिपोर्ट दी, जिनके केंद्र निरस्त कर दिए गए।

एक में आशंका जताई गई, जिसमें पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसके बावजूद कई ऐसे कॉलेज हैं, जिनके सीसीटीवी कैमरे विश्वविद्यालय के नियंत्रण कक्ष से लिंक नहीं किए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि विषम सेमेस्टर की परीक्षा में सचल दल की सामूहिक नकल की रिपोर्ट पर कार्रवाई की है।

अभी जांच में पता चला है कि कई कॉलेजों ने सीसीटीवी कैमरे संचालित नहीं हो रहे हैं। ऐसे में 28 नवंबर तक स्वामी विवेकानंद परिसर स्थित विश्वविद्यालय कंप्यूटर केंद्र स्थित नियंत्रण कक्ष से कक्षों के सीसीटीवी कैमरे लिंक नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ रिपोर्ट बनेगी। केंद्र भी डिबार कर दिए जाएंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X