पीसीएस भर्ती मामला :मेन्स परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों ने की इंटरव्यू करवाने की मांग – Pcs Recruitment Case: Candidates Who Passed The Mains Examination Demand That Interviews Be Conducted
चंडीगढ़। पंजाब में पीसीएस भर्ती विवाद के बीच मेन्स परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों ने इंटरव्यू करवाने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में लगातार विवाद और देरी से उम्मीदवारों का भरोसा कमजोर हो रहा है। अगर हर भर्ती विवादों में उलझने लगी तो युवा परीक्षाओं की तैयारी करने से भी पीछे हटने लगेंगे।
