रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News:सर्दी में बुखार-जुकाम के मरीज बढ़े – Number Of Patients With Fever And Common Cold Rises In Winter

November 24, 2026


अगस्त्यमुनि। सर्दी बढ़ने के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुखार, जुकाम और ठंड से पीड़ित मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं बुजुर्गों में सांस संबंधी दिक्कतों के मामले भी सामने आ रहे हैं।

अस्पताल के फिजिशियन डॉ. विकास सिंह ने बताया कि इन दिनों सर्दी के चलते बुखार, जुकाम और सांस लेने में परेशानी की शिकायत वाले मरीज पहुंच रहे हैं। उन्होंने लोगों को गर्म कपड़े पहनने, गुनगुना पानी पीने और साफ-सुथरा भोजन करने की सलाह दी। बुजुर्गों को ठंड से बचने के लिए अंगीठी के नजदीक बैठने से परहेज करने को कहा है। उन्होंने बताया बंद या कम हवादार कमरों में अंगीठी के धुएं से सांस संबंधी परेशानी बढ़ सकती है। उन्होंने सलाह दी कि तबीयत अधिक बिगड़ने पर घरेलू उपचार के बजाय चिकित्सक से परामर्श जरूर लें।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X