शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
भारतीय हॉकी के दिग्गज के घर लाखों की चोरी:1980 ओलंपिक में जीता स्वर्ण समेत 4 पदक ले गए चोर; जानें पूरा मामला – Former Indian Hockey Player Mm Somaya 1980 Olympic Gold Medal Stolen In Bengaluru House Burglary
खेल

November 6, 2026

Former Indian Hockey Player MM Somaya 1980 Olympic Gold Medal Stolen in Bengaluru House Burglary

सोमैया
– फोटो : Twitter

विस्तार

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ी एमएम सोमैया के बंगलूरू स्थित घर में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोर उनके घर से कीमती सामान और नकदी के साथ वह स्वर्ण पदक भी चुरा ले गए, जिसे सोमैया ने 1980 के मॉस्को ओलंपिक में भारतीय टीम के सदस्य के रूप में जीता था। चोरों ने उनके घर से कुल चार अंतरराष्ट्रीय पदक, सोने के आभूषण और चांदी की वस्तुओं पर हाथ साफ किया। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 3.53 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X