रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
महाराष्ट्र अपडेट्स:पालघर में ट्रक से टकराई बाइक, तीन की मौत; नागपुर में कार लूटकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार – Maharashtra Hindi News Updates Mumbai Bmc Nagpur Pune Education Politics Crime Cm Fadnavis Gadkari
देश

November 24, 2026

Maharashtra hindi news updates mumbai bmc nagpur pune education politics crime cm fadnavis gadkari

महाराष्ट्र की बड़ी खबरें

महाराष्ट्र के पालघर जिले में मंगलवार शाम तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के ट्रक से टकराने के कारण 15 से 18 वर्ष की उम्र के तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान बोइसर के गणेश नगर इलाके के निवासी मोहित राकेश वर्मा, रवि विजय गुप्ता और नैना महतो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मोहित और रवि 12वीं कक्षा के छात्र थे, जबकि नैना 10वीं में पढ़ती थी।

तीनों मोटरसाइकिल से नंदगांव-अलेवाड़ी बीच जा रहे थे। इसी दौरान पाल्म टेंभी के पास उनकी बाइक बोइसर-नवापुर रोड पर एक ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X