मैहर:जन्मदिन मनाने आई युवती की यात्री निवास में संदिग्ध मौत, जबलपुर से दो बहनों और चार युवकों संग पहुंची थी – Young Woman Who Arrived In Maihar To Celebrate Her Birthday Dies Under Suspicious Circumstances At Guest House

युवती की मौत
November 29, 2026

युवती की मौत
मां शारदा के दर्शन और जन्मदिन मनाने मैहर पहुंची 22 वर्षीय युवती की देवीजी रोड स्थित आस्था यात्री निवास में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना को लेकर होटल परिसर और मैहर सिविल अस्पताल में हड़कंप मच गया। युवती जबलपुर से अपनी दो बहनों और चार युवकों के साथ मैहर पहुंची थी। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, जबलपुर निवासी युवती अपने जन्मदिन के मौके पर मैहर आने की योजना बनाकर घर से निकली थी। बताया जा रहा है कि मां शारदा के दर्शन करने के नाम पर तीनों बहनें मैहर पहुंची थीं। उनके साथ चार युवक भी थे। सभी सात लोगों ने देवीजी रोड स्थित आस्था यात्री निवास में तीन कमरे बुक कराए थे। बताया जा रहा है कि रात के दौरान एक युवक के कमरे में जाने के बाद युवती की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद साथ मौजूद लोग आनन-फानन में युवती को मैहर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की अचानक मौत से साथ आए लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
ये भी पढ़ें- एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: सहकारी बैंक चुनाव एक साल टले, 9 बैंकों को मिलेंगे करोड़ों, 2027 युवा वर्ष घोषित
अस्पताल में शव ले जाने को लेकर हुई बहस
युवती की मौत के बाद उसके शव को अपने साथ ले जाने को लेकर अस्पताल में विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। साथ आए लोग शव ले जाने की बात कह रहे थे, जबकि चिकित्सकों ने पुलिस के मौके पर पहुंचने और आवश्यक कार्रवाई होने तक शव सौंपने से इनकार कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
होटल का सीसीटीवी फुटेज और डीवीआर पुलिस ने कब्जे में लिया
घटना की गंभीरता को देखते हुए मैहर कोतवाली पुलिस ने आस्था यात्री निवास में जांच शुरू कर दी है। पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि युवती और उसके साथ आए लोगों की गतिविधियों तथा घटना से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी मिल सके। होटल का डीवीआर भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
बहनों और साथ आए युवकों से पूछताछ
पुलिस युवती के साथ आई दोनों बहनों और चार युवकों से पूछताछ कर रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद युवती के परिजन भी मैहर पहुंच गए हैं। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर मौत के कारणों का पता लगाने और न्याय की मांग की है फिलहाल युवती की मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस जांच, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
November 23, 2026
विधायक ने किया शुभारंभ विस्तार मैहर जिले के वाहन मालिकों, ट्रांसपोर्टरों और व्यावसायिक वाहन संचालकों के लिए राहत भरी खबर है। अब वाहनों की फिटनेस जांच कराने के लिए दूसरे जिलों का रुख नहीं करना पड़ेगा। मैहर जिले में ही वाहन फिटनेस जांच केंद्र की शुरुआत हो गई है। नवनिर्मित केंद्र का शुभारंभ मैहर विधायक […]
November 22, 2026
मैहर पहुंचे राजा भैया, मां शारदा के दर्शन कर सनातन एकता का दिया संदेश, कथा पर उठ रहे सवालों को बताया जातिवाद से जोड़ने का प्रयास
