रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:आगरा में बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश, पांच शातिर हुए गिरफ्तार; छह चोरी की बाइक बरामद – Agra Police Arrest Five Members Of Bike Theft Gang, Recover Six Stolen Motorcycles
आगरा

यूपी:आगरा में बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश, पांच शातिर हुए गिरफ्तार; छह चोरी की बाइक बरामद – Agra Police Arrest Five Members Of Bike Theft Gang, Recover Six Stolen Motorcycles

November 23, 2026


Agra Police Arrest Five Members of Bike Theft Gang, Recover Six Stolen Motorcycles

agra police

विस्तार

बाइक चोरी करने वाले गैंग के पांच सदस्यों को ताजगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी की छह बाइक, छह चाबियां और 400 रुपये बरामद किए गए हैं। डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि उदय प्रताप सिंह, अजय उर्फ सोनू, उपदेश धाकरे, चंद्र उदय उर्फ आशू और हिमांशु को गिरफ्तार किया गया है।

सभी बरहन थाना क्षेत्र के नगला बेल निवासी हैं। आरोपी बाइक चोरी करने से पहले रेकी करते हैं। इसके बाद मास्टर चाबी से ताले खोलकर बाइक चोरी कर छिपा देते हैं। मौका मिलने पर सस्ते दामों में बेच देते थे।

नगला मेवाती के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बरामद बाइकों में एक फतेहाबाद रोड, दो ट्रांस यमुना क्षेत्र, दो मधुनगर चौराहे और एक बरहन के आंवलखेड़ा से चोरी की गई थीं। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X