रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
वाराणसी:पुलिस झंडा दिवस पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने फहराया ध्वज, पुलिसकर्मियों को लगाया बैज – Varanasi On Police Flag Day Dig Vaibhav Krishna Hoisted Flag And Pinned Badges On Police Personnel
वाराणसी

वाराणसी:पुलिस झंडा दिवस पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने फहराया ध्वज, पुलिसकर्मियों को लगाया बैज – Varanasi On Police Flag Day Dig Vaibhav Krishna Hoisted Flag And Pinned Badges On Police Personnel

November 23, 2026


Varanasi On Police Flag Day DIG Vaibhav Krishna hoisted flag and pinned badges on police personnel

वाराणसी, पुलिस झंडा दिवस
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वाराणसी परिक्षेत्रीय कार्यालय में सोमवार को पुलिस झंडा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) वैभव कृष्ण ने पुलिस ध्वज फहराया और उपस्थित पुलिसकर्मियों को पुलिस कलर का बैज लगाया। उन्होंने पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण की ओर से भेजा गया शुभकामना संदेश भी पढ़कर सुनाया।

1952 में मिला था पुलिस कलर

शुभकामना संदेश में बताया गया कि 23 नवंबर 1952 को तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस को उत्कृष्ट कार्यकुशलता, साहस और समर्पित सेवा के लिए पुलिस कलर प्रदान किया था। यह सम्मान प्राप्त करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य पुलिस बल बना था। पुलिस ध्वज बल के अनुशासन, कर्तव्यबोध, त्याग और शौर्य का प्रतीक है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X