रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
राजस्थान:शिखर अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, हाईकोर्ट में अंतरिम राहत मांगने की छूट – Shikhar Agarwal Gets No Relief From Supreme Court
जयपुर

राजस्थान:शिखर अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, हाईकोर्ट में अंतरिम राहत मांगने की छूट – Shikhar Agarwal Gets No Relief From Supreme Court

November 28, 2026


Shikhar Agarwal Gets No Relief From Supreme Court

आईएएस शिखर

विस्तार

शिखर अग्रवाल को फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। शुक्रवार, 28 नवंबर को न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने शिखर अग्रवाल को अंतरिम राहत के लिए हाईकोर्ट में फिर से प्रार्थना करने की छूट दी है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाईकोर्ट की ओर से पारित आदेश अंतरिम प्रकृति का है। ऐसे में इस स्तर पर उसमें हस्तक्षेप करना उचित नहीं है। पीठ ने हाईकोर्ट से मामले की जल्द सुनवाई करने का अनुरोध भी किया। साथ ही दोनों पक्षों को हाईकोर्ट में अपने सभी कानूनी मुद्दे और दलीलें रखने की स्वतंत्रता दी है।

यह भी पढ़ें- 

राजस्थान: 70 लाख के भूखंड पर फर्जीवाड़ा, आवासन मंडल के तीन संविदा कर्मचारी गिरफ्तार; ऐसे बनाया फर्जी पट्टा

मुकुल रोहतगी ने की शिखर अग्रवाल की पैरवी

सुनवाई के दौरान शिखर अग्रवाल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता और भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी पेश हुए। वहीं राज्य सरकार की ओर से भारत के अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी के साथ अतिरिक्त महाधिवक्ता शिव मंगल शर्मा और पद्मेश मिश्रा ने पक्ष रखा। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद अब शिखर अग्रवाल को अंतरिम राहत के लिए हाईकोर्ट का रुख करना होगा। मामले में आगे की सुनवाई हाईकोर्ट में होगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X