रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पानीपत

सड़क सुरक्षा में लापरवाही पर होगी एफआईआर एनएच-44 के अवैध कट होंगे बंद :उपायुक्त – Firs Will Be Filed For Negligence Regarding Road Safety; Illegal Cuts On Nh-44 Will Be Closed: Deputy Commissioner

November 25, 2026


पानीपत। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने एनएच-44 समेत प्रमुख मार्गों के अवैध कट बंद करने और यातायात नियमों की अनदेखी पर एफआईआर दर्ज कराने का फैसला लिया है। दुर्घटना संभावित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बुधवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की बैठक में अधिकारियों को ये निर्देश दिए। उन्होंने सभी सड़कों पर 10 दिन में सफेद एज लाइन मार्किंग और टोल से गुजरने वाले भारी वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने के भी निर्देश दिए हैं।

उन्होंने एनएच-44 और दिल्ली-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग के अवैध कट तत्काल बंद कराने, इसराना फ्लाईओवर पर सुरक्षित ठहराव व्यवस्था करने और पानीपत फ्लाईओवर पर आरसीसी बैरियर लगाने को कहा। एनएच-44 के चौड़ीकरण कार्यों की भी समीक्षा की। बैठक में अतिरिक्त निगम आयुक्त विवेक चौधरी, एसडीएम मनदीप कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन और नगराधीश टीनू पोसवाल मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने शहर के दोनों प्रवेश मार्गों पर बड़े चेतावनी बोर्ड लगाने पर जोर दिया। इससे भारी वाहन चालकों को निर्धारित यातायात व्यवस्था की जानकारी मिल सकेगी और शहर में अनावश्यक प्रवेश रोका जा सकेगा।

जिला समन्वयक एडवोकेट संदीप जिंदल ने सेक्टर-25 में मलिक पेट्रोल पंप से अग्रसेन चौक तक पार्किंग व्यवस्था सुधारने और ड्रेन नंबर-1 पर अस्थायी रेलिंग लगाने की मांग उठाई।

विशेष निगरानी के निर्देश

पानीपत। जिले में शाम छह से रात 10 बजे के बीच सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सड़क हादसों की रोकथाम को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर विशेष अभियान चलाने और तेज रफ्तार व शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती करने के निर्देश दिए। ब्यूरो

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X