रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bhiwani News:नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में तीन पदक जीतने वाली शिवांशी को किया सम्मानित – Shivanshi, Who Won Three Medals At The National Roller Skating Championship, Was Felicitated
भिवानी

Bhiwani News:नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में तीन पदक जीतने वाली शिवांशी को किया सम्मानित – Shivanshi, Who Won Three Medals At The National Roller Skating Championship, Was Felicitated

November 25, 2026


Shivanshi, who won three medals at the National Roller Skating Championship, was felicitated.

नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में  स्वर्ण पदक विजेता शिवांशी को सम्मानित करते कोच व अन्य।

भिवानी की इनलाइन स्केटर शिवांशी सिन्हा को तीन स्वर्ण पदक जीतने पर बुधवार को सम्मानित किया गया। उन्होंने जयपुर के जगतपुरा स्थित खेल सिटी में आयोजित नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में यह उपलब्धि हासिल की।

शिवांशी ने 500 मीटर रिंक रेस-2, 300 मीटर रिंक रेस-1 और रोड रेस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि पर जिला रोलर स्केटिंग संघ के प्रधान डॉ. एलबी गुप्ता और भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रधान शकुंतला प्रधान ने उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भिवानी की पहचान लंबे समय से मुक्केबाजी और कुश्ती जैसे खेलों के लिए रही है। अब यहां के खिलाड़ी स्केटिंग जैसी विधाओं में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित कर रहे हैं।

हरियाणा स्केटिंग के मुख्य प्रशिक्षक अशोक जीत सिंह तंवर ने बताया कि शिवांशी ने तीनों स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। उनकी सफलता कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X